logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विदर्भ में लगेगा सेमीकंडक्टर प्लांट, एडवांटेज विदर्भ में एमओयू हुआ साइन; कंपनी करेगी 10 हजार करोड़ का निवेश


नागपुर: विदर्भ में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए एडवांटेज विदर्भ का आयोजन किया गया है। जहां देश सहित दुनिया के बड़ी कंपनियों को विदर्भ में उद्योगों की स्थापना करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रह है। इसी बीच सेमीकंडक्टर निर्माण कंपनी आर्टिफिशियल इलेक्ट्रॉनिक्स इंटेलिजेंट मटेरियल लिमिटेड विदर्भ में अपना प्लांट लगाएगी। उद्योग स्थापित करने के लिए 10 हजार करोड़ का निवेश करेगी। रविवार को एडवांटेज विदर्भ के तीसरे और अंतिम दिन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में कंपनी ने एमओयू साइन किया। 

सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में चीन के स्वामित्व को कम करने और इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए भारत सरकार ने देश में इसके निर्माण को लेकर योजना लाइ थी। इसके बाद कई टाटा सहित कई कंपनियों ने अपने निर्माण संयंत्र देश के विभिन्न हिस्सों में स्थापित करना शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र में भी सेमीकंडक्टर प्लांट के आने की शुरुआत हो गई। यह प्लांट महाराष्ट्र के विदर्भ में स्थापित होगा। इसको लेकर राज्य की देवेंद्र फडणवीस सरकार और कंपनी के बीच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर किया गया। 

10 हजार करोड़ का कंपनी करेगी निवेश 

कंपनी विदर्भ में यह प्लांट स्थापित करेंगे। इस दौरान कंपनी द्वारा 10 हजार करोड़ का खर्च कर स्थापित किया जाएगा। कंपनी के स्थापित होने से करीब 500 लोगों को रोजगार मिलेगा। इस दौरान बोलते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विदर्भ में आ रहे निवेश पर ख़ुशी जताई इसी के साथ यह भी कहा कि, इससे न केवल लोगों को रोजगार मिलेगा बल्कि पुरे विदर्भ का विकास भी होगा।

नागपुर में स्थापित होगी इलेक्टिक बस निर्माण संयंत्र 

सेमीकंडक्टर के साथ ओलेक्ट्रा बस निर्माण कंपनी ने भी राज्य सरकार के साथ एमओयू स्थापित किया है। कंपनी 3500 करोड़ का निवेश कर इलेक्ट्रिक बस निर्माण संयंत्र लगाएगी। कंपनी नागपुर में यह प्लांट स्थापित करेगी। उद्योग के स्थापित होने से करीब 1000 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसी के साथ एथेनाल के क्षेत्र में काम करने वाली एक कंपनी ने भी विदर्भ में 800 करोड़ का निवेश वाला ज्ञापन साइन किया है।