logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

भारत में लॉन्च हुई टेस्ला, मुंबई में खुला पहला स्टोर; मुख्यमंत्री फडणवीस भी रहे मौजूद


मुंबई: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विश्वास व्यक्त किया है कि महाराष्ट्र सभी विश्वस्तरीय इलेक्ट्रिक वाहन कंपनियों के लिए एक पसंदीदा गंतव्य बन गया है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि राज्य के राजमार्ग इन सभी कंपनियों के वाहनों के चलने के लिए विश्वस्तरीय हैं। देश में टेस्ला के पहले शोरूम का उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में किया। वे इस दौरान पत्रकारों से बात कर रहे थे।

टेस्ला का पहला स्टोर आज मुंबई में खुल गया है। इस अवसर पर कंपनी ने अपनी कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर इलेक्ट्रिक एसयूवी मॉडल Y भी लॉन्च की। कंपनी का दावा है कि यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 575 किलोमीटर तक चल सकती है। दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति एलन मस्क की कंपनी टेस्ला का पहला शोरूम आज यानी 15 जुलाई को मुंबई के आलीशान बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में खुल गया है। टेस्ला शोरूम के उद्घाटन समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक भी पहुँचे।

यह स्टोर लोगों के लिए एक अनुभव केंद्र के रूप में काम करेगा। यानी, यहाँ न सिर्फ़ कारें बिकेंगी, बल्कि लोग टेस्ला की तकनीक और फ़ीचर्स को भी करीब से देख पाएँगे। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि, उद्योग जगत के सहयोगी और मीडियाकर्मी शामिल हुए। इसके बाद, शोरूम जल्द ही आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। टेस्ला ने सबसे पहले भारत में मॉडल Y लॉन्च किया है। 

इसे चीन से आयात किया जाता है, इसलिए भारत में आयात शुल्क के बाद इसकी शुरुआती कीमत 60 लाख रुपये है। अमेरिका में इसकी कीमत 32 लाख रुपये है। यानी भारत में यह 28 लाख रुपये ज़्यादा महंगी है। आने वाले समय में कंपनी स्थानीय उत्पादन पर भी विचार कर सकती है, जिससे कीमतें कम होंगी। हालाँकि, टेस्ला ने अभी तक अपनी उत्पादन योजना का खुलासा नहीं किया है।