logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

राज्य के किसानों ने गारंटी केंद्र से मोड़ा मुँह; दूसरी ओर दो लाख टन तुअर खरीद का लक्ष्य


अमरावती: खुले बाजार में कृषि उत्पादों के दाम गिरने पर गारंटी केंद्रों को किसानों के लिए सहारा माना जाता है। हालांकि, इस साल तुअर के गारंटीड रेट और खुले बाजार के रेट में महज दो 200 रुपये का अंतर है। इसके अलावा नाफेड से खरीदी गई कृषि उपज का देर से भुगतान होने के कारण किसानों ने गारंटी केंद्रों से मुंह मोड़ लिया है।

पूरे राज्य में 12 लाख हेक्टेयर में तुअर की खेती की गयी है। किसानों ने अंतरफसल के रूप में तुअर को पहली प्राथमिकता दी। हालांकि, तुअर की कीमतों में गिरावट आई। इससे किसानों को निराशा हुई है। पिछले साल एक क्विंटल का रेट 11,000 रुपये तक मिल रहा था, लेकिन इस साल यह 7,500 रुपये पर आ गया है।

सिर्फ 200 रुपये का अंतर  

इस साल 12 लाख हेक्टेयर में रोपाई हुई है. इससे दस लाख टन तुअर के उत्पादन का अनुमान लगाया गया. जबकि तुअर की उत्पादन लागत वास्तव में बढ़ गई है. कीमतों में गिरावट ने किसानों के बीच चिंता बढ़ा दी है। तुअर की कीमत गारंटी केंद्र पर 7,550 रुपये प्रति क्विंटल और खुले बाजार में 7,300 रुपये प्रति क्विंटल है। सिर्फ 200 रुपये का अंतर है। 

इसके अलावा तुअर खरीदी देख परख कर की जाती है। इसके कारण किसानों को अन्य कृषि उपज खुले बाजार में बेचनी पड़ती है। उसकी तुलना में 200 रुपये कम मिल रहे हैं लेकिन सारी कृषि उपज खुले बाजार में खरीदी जाने से किसानों ने नाफेड गारंटी केंद्र से मुंह मोड़ लिया है।

राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर 25 हजार किसानों ने तुअर बिक्री के लिए पंजीकरण कराया है। किसानों को मैसेज भेज दिए गए हैं. हालांकि, किसानों ने अभी तक केंद्रों पर संपर्क नहीं किया है।