logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: अगले चार दिन तक थम जाएगी जिले में बारिश, रुके हुए कृषि कार्यों में आएगी तेजी


यवतमाल: जिले में पिछले चार दिनों से जारी बारिश सोमवार से अगले चार दिनों तक थम जाएगी। इससे रुके हुए कृषि कार्य में तेजी आएगी। जुलाई माह में अब तक जिले में 230 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इस बारिश से कुछ जलाशयों में जल स्तर बढ़ गया है।

जलाशय में अपेक्षित जल स्तर अभी तक नहीं बढ़ा है। प्रमुख बड़ी और मध्यम परियोजनाएं अभी तक पूरी तरह से भरी नहीं हैं। इस परियोजना के जलग्रहण क्षेत्र में अभी भी भारी बारिश की संभावना है।

अब तक जिले में 58 प्रतिशत जल भंडारण हो चुका है। इसमें से 31 प्रतिशत जल भण्डारण बड़ी परियोजना में किया गया है, जबकि 34 प्रतिशत जल भण्डारण छोटी परियोजना में किया गया है। अब तक केवल तीन परियोजनाएं ही ओवरफ्लो हुई हैं।