logo_banner
Breaking
  • ⁕ जिला परिषद और पंचायत समिति के लिए 5 फरवरी को होगा का मतदान, 7 को मतगणना, दो चरणों में होगा चुनाव ⁕
  • ⁕ राज्य चुनाव आयोग ने ‘लाडली बहन योजना’ का लाभ अग्रिम रूप से देने पर लगाई रोक ⁕
  • ⁕ Nagpur: क्राइम ब्रांच की छापा मार कार्रवाई, साढ़े पाँच लाख का प्रतिबंधित गुटखा–तंबाकू जब्त ⁕
  • ⁕ Nagpur: नायलॉन मांजा पर हाईकोर्ट सख्त, पतंग उड़ाने पर 25,000 और बेचने पर 2.5 लाख रुपये का जुर्माना ⁕
  • ⁕ मनपा चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार; सुरक्षा और तकनीकी इंतज़ाम पुख्ता, दोपहर तक परिणाम की संभावना ⁕
  • ⁕ मनपा चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन, रैलियों और जनसभाओं के ज़रिए प्रत्याशी झोंकेंगे पूरी ⁕
  • ⁕ प्रचार के अंतिम दिन भाजपा ने झोंकी पूरी ताक़त; फडणवीस निकाल रहे बाइक रैली, गडकरी और बावनकुले की जनसभाओं से मांगे जाएंगे वोट ⁕
  • ⁕ चांदी के भाव में उछाल का दौर जारी; नागपुर सराफा बाजार में 2,53,500 प्रति किलो पर पहुंची चांदी ⁕
  • ⁕ Bhandara: लाखोरी गांव के पास घूम रहे तीन भालू, इलाके में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नकली एमडी बिक्री विवाद में युवक पर जान लेवा हमला, चाकू मार कर किया गंभीर रूप से घायल ⁕
Nagpur

उपराजधानी नागपुर में लौटी ठंड, शनिवार को पारा गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज


नागपुर: उपराजधानी नागपुर में सर्दी ने एक बार फिर जोरदार वापसी की है। कुछ दिनों की राहत के बाद तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार से शुरू हुई ठंडक का असर शनिवार को और बढ़ा, जब जिले का न्यूनतम तापमान गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अचानक आई इस ठिठुरन ने लोगों की सुबह और देर रात की दिनचर्या पर सीधा असर डाला है।

मौसम विभाग द्वारा जारी आकड़ो के अनुसार, शनिवार को भंडारा 10.0 डिग्री सेल्सियस के साथ विदर्भ का सबसे ठंडा जिला रहा। यहां पिछले 24 घंटों में तापमान स्थिर रहा, लेकिन यह विदर्भ में न्यूनतम स्तर पर दर्ज किया गया तापमान है। उपराजधानी नागपुर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार की तुलना में 2.2 डिग्री की गिरावट को दर्शाता है। सुबह-सुबह शहर में कोहरा और तेज ठंड महसूस की गई।

गोंदिया में शनिवार को तापमान 10.0 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि यहां न्यूनतम तापमान में 3.4 डिग्री की भारी कमी दर्ज की गई। लगातार गिरावट से यहां शीतलहर जैसे हालात बनने लगे हैं। विदर्भ के अन्य जिलों की बात करे तो, यवतमाल: 10.8°C, अमरावती: 12.3°C, गडचिरोली: 12.0°C, वर्धा: 12.6°C, वाशिम: 12.4°C, अकोला: 13.8°C, चंद्रपुर: 13.4°C, बुलढाणा: 13.7°C, नागपुर: 11, गोंदिया: 10.2, भंडारा: 10 

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तरी भारत से आ रही ठंडी हवाओं के चलते विदर्भ में अगले कुछ दिनों तक तापमान और नीचे जा सकता है। ग्रामीण इलाकों में सुबह और देर शाम ठंड का असर और अधिक महसूस किया जाएगा। शनिवार के ताजा आंकड़ों ने साफ कर दिया है कि दिसंबर की शुरुआत से पहले ही विदर्भ में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है।