logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

रेत घोटाले को लेकर नागपुर में ईडी की बड़ी कार्रवाई, सावनेर, खापा और पटनसावांगी सहित 56 ठिकानों पर चलाया सर्च ऑपरेशन


नागपुर: प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को नागपुर जिले में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। रेत घोटाले से जुड़े मामले में ईडी की टीमों ने एक साथ कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया। सावनेर, खापा और पटनसावांगी सहित विभिन्न क्षेत्रों में करीब 56 लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की गई, जिससे जिले में हड़कंप मच गया।

नागपुर जिले में रेत घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। शुक्रवार को ईडी ने सावनेर, खापा और पटनसावांगी समेत कई इलाकों में एक साथ व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान करीब 56 लोगों के आवास और परिसरों की गहन तलाशी ली गई। यह कार्रवाई अवैध रेत खनन और उससे जुड़े आर्थिक लेन-देन की जांच के तहत की गई है।


मिली जानकारी के अनुसार, ईडी ने यह सर्च उस मामले के आधार पर की है, जो नागपुर के पूर्व पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के कार्यकाल के दौरान दर्ज किया गया था। रेत घोटाले से जुड़ा यह मामला नागपुर पुलिस द्वारा प्रवर्तन निदेशालय को जांच के लिए सौंपा गया था, जिसके बाद अब ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच तेज कर दी है।


सूत्रों के मुताबिक जिन लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की गई है, उनका संबंध कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सुनील केदार से बताया जा रहा है। ईडी की इस बड़ी कार्रवाई के बाद स्थानीय राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।