logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

Chandrapur: होली से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन; 685 अपराधियों को किया तडीपार


चंद्रपुर: होली से पहले चंद्रपुर जिला पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए 685 अपराधियों को संबंधित पुलिस ठाणे की हदसे तडीपार किया है। त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो और धार्मिक सौहार्द बना रहे, इस उद्देश्य से यह प्रतिबंधात्मक कदम उठाया गया है।

वर्तमान में मुस्लिम समाज का पवित्र रमजान माह चल रहा है और साथ ही होली का उत्साह भी चरम पर है। इस पृष्ठभूमि में गुंडा प्रवृत्ति के, अवैध कारोबार में लिप्त तथा दो से अधिक मामलों में दर्ज अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।

पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस निर्णय से जिले के अपराधियों पर अंकुश लगेगा। साथ ही त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में विभिन्न स्थानों पर कड़ा पुलिस बंदोबस्त तैनात किया जाएगा।