logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 9 लाख से ज्यादा का अवैध तंबाकू जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: शहर में अवैध तंबाकू तस्करी के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। क्राइम ब्रांच यूनिट-5 की टीम ने जरीपटका थाना क्षेत्र में छापा मारकर 9 लाख रुपये से अधिक का प्रतिबंधित तंबाकू जब्त किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बालाघाट (मध्य प्रदेश) निवासी दिलीप कुमार गजभिये और जरीपटका निवासी रूपेश जेठान के रूप में हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जरीपटका इलाके में हनुमान मंदिर के पास जाल बिछाकर एक कार को रोका, जिसमें तलाशी के दौरान भारी मात्रा में अवैध तंबाकू बरामद हुआ।

जांच में सामने आया कि जब्त किया गया तंबाकू रूपेश जेठान का है, जिसे अवैध रूप से शहर में सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से 9,09,760 रुपये का प्रतिबंधित तंबाकू और एक चारपहिया वाहन समेत कुल 19,39,760 रुपये का माल जब्त किया है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।