logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Bhandara

Bhandara: आईपीएल पर सट्टा लगाने वाले दो लोगों को किया गया गिरफ्तार, स्थानीय अपराध शाखा की कार्रवाई


भंडारा: आईपीएल के दौरान सट्टेबाजी पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में भंडारा जिले के मिटेवाणी इलाके में आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। स्थानीय अपराध शाखा ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मिटेवाणी में कुछ लोगों द्वारा आईपीएल मैचों पर अवैध सट्टा लगाया जा रहा था। इस मामले की सूचना स्थानीय अपराध शाखा को गुप्त रूप से प्राप्त हुई। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित ठिकाने पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

उनके पास से एक चारपहिया वाहन, नकद राशि और कई मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी मुद्देमाल जब्त कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद जिले में आईपीएल सट्टेबाजी के नेटवर्क को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं और पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।