logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

नागपुर में साइको नाइट राइडर गिरफ्तार! 28 की उम्र, 10 से ज़्यादा वारदातें, डिलीवरी बॉय बन महिलाओं के साथ करता था छेड़छाड़


नागपुर: नागपुर के प्रताप नगर पुलिस ने आखिरकार उस साइको नाइट राइडर को गिरफ्तार कर लिया है जिसने महिलाओं की नींद उड़ा कर रख दी थी। उम्र मात्र 28 साल, शादीशुदा है, और पेशा है... फूड डिलीवरी बॉय। लेकिन असल में ये शैतान रातों-रात काली स्कूटी पर सवार होकर अकेली युवतियों का पीछा करता था, उन्हें गिराता था, और फिर उनके सामने अश्लील हरकत करता था। देखिए ये हैरतअंगेज कबूलनामा..."

नागपुर शहर में साल 2025 से दहशत का पर्याय था, ये साइको राइडर। कपड़े से मुंह ढंका, हाथ में काली स्कूटी की चाबी और आंखों में खौफनाक इरादे। वॉकर स्ट्रीट हो, बजाज नगर या फिर प्रताप नगर... ये रात के अंधेरे में अकेली महिलाओं को टारगेट करता था। पीछा करना, लात मारकर स्कूटी गिराना, फिर उनके सामने ही अश्लील हरकतें करना और शरीर को स्पर्श करके फरार हो जाना... ये थी इसकी घिनौनी मानसिकता।

ताजा मामला 2 दिन पुराना है। प्रताप नगर में एक युवती अपनी सहेली के साथ जन्मदिन मना रही थी। रात करीब 1 बजे दोनों घर लौट रही थीं कि इस शैतान ने उनका पीछा करना शुरू किया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने उनकी स्कूटी लात मारकर गिराने की कोशिश की, फिर उनकी तरफ देखते हुए अश्लील हरकत जब करने लगा। जब वो चीखीं तो उसने कपड़े खींचने की कोशिश की। करीब 1 किलोमीटर तक भगाने के बाद जैसे-तैसे वो प्रताप नगर थाने पहुंची।

पुलिस ने जाल बिछा दिया था। रणनीति के तहत एमआईडीसी परिसर में रात के अंधेरे में जैसे ही ये साइको अपना शिकार तलाश रहा था, पुलिस ने इसे रंगे हाथ धर दबोचा।

आरोपी होमदेव उर्फ कार्तिक पटले जयताला के सिम टाकली का रहने वाला है। यह पेशे से निजी ड्राइवर है, लेकिन पिछले तीन महीनों से ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी में डिलीवरी बॉय बनकर महिलाओं को अपना शिकार बना रहा था। इसके खिलाफ अलग-अलग थानों में 10 से अधिक मामले पहले से दर्ज  हैं। 

सबसे हैरान करने वाला खुलासा तो ये हुआ कि होमदेव शादीशुदा है। लेकिन अपनी विकृत और संकीर्ण मानसिकता के चलते वो रात के समय ये करतूतें करता था। पुलिस को शक है कि दर्ज 10 मामलों के अलावा भी कई पीड़िताएं ऐसी हैं, जो समाज के डर से थाने नहीं पहुंची हैं।

नागपुर पुलिस ने अपील  की  है  कि जो भी पीड़िता इस साइको का शिकार हुई हो, वह बिना किसी झिझक के तुरंत अपने नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराए। ताकि इस शैतान को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके। सच में हैरानी है कि डिलीवरी बॉय की वर्दी में ये शैतान महिलाओं की इज्जत से कैसे खेल रहा था। उम्र 28 साल, शादी हो चुकी, फिर भी... मानसिकता इतनी गिरी हुई।