logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

नागपुर के संवेदनशील इलाके में 50 जिलेटिन की छड़ें और 50 डेटोनेटर बरामद, एसबीएल कंपनी से जुड़े विस्फोटकों की आशंका


नागपुर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के एक अत्यंत संवेदनशील इलाके, दोसार चौक में बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बेवारिस हालत में पाई गई। मौके से करीब 50 जिलेटिन छड़ें और 50 डेटोनेटर बरामद किए गए हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है।

प्राथमिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि ये विस्फोटक बनाने वाली कंपनी से संबंधित हो सकते हैं, जहां हाल ही में काटोल क्षेत्र में बड़ा विस्फोट हुआ था। हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इतने संवेदनशील इलाके में विस्फोटकों का मिलना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। आखिर ये विस्फोटक यहां किसने रखे? इसके पीछे क्या मकसद था? क्या किसी बड़ी साजिश की तैयारी थी? इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल, पूरे इलाके की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी है। स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की है।