logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर शहर के सक्करदरा थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक 65 वर्षीय व्यक्ति ने खुद को ‘महाराज’ बताकर एक विवाहिता के साथ धोखाधड़ी और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने जादू-टोने का सहारा लेकर महिला की मजबूरी का फायदा उठाया।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता 33 वर्षीय महिला है, जो घरों में काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती है। उसके पति 15 अक्टूबर से लापता हैं, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी। इसी दौरान एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात आरोपी ताहिर बेग से हुई, जिसने खुद को ‘महाराज’ बताते हुए उसके पति को वापस लाने का दावा किया।

आरोपी ने महिला का विश्वास जीतकर उसे पूजा के बहाने एक कमरे में बुलाया। वहां उसने रिश्तेदारों को बाहर भेजकर महिला को धमकाया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने बाद में महिला के घर जाकर भी इस घिनौनी हरकत को दोहराया।

घटना से आहत पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर सक्करदरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को अमरावती के डब्बीपुरा इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।