logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप: राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे के खिलाफ 'हजारों एकड़ जमीन' की गलत जानकारी फैलाना पड़ा भारी, मामला दर्ज


नागपुर: नागपुर (Nagpur) के कोराडी पुलिस थाने में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे (Chandrashekhar Bawankule) तथा उनके परिवार की संपत्ति के बारे में सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत जानकारी साझा करने के आरोप में रामेश्वर दरेकर (Rameshwar Darekar) नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पूरा विवाद एक फेसबुक पोस्ट और वीडियो से शुरू हुआ, जिसमें दरेकर ने दावा किया था कि मंत्री बावनकुळे और उनके परिजनों के नाम पर कुल 1147 एकड़ जमीन है। यह वीडियो 31 मार्च से 3 अप्रैल के बीच तेजी से वायरल हुआ, जिससे राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई और मंत्री की सामाजिक छवि को नुकसान पहुँचा।

निखिल रामचंद्र इंगळे द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने पाया कि यह पूरा भ्रम 'हेक्टर' और 'आर' की गणना में जानबूझकर या अनजाने में की गई गलती के कारण पैदा हुआ था। कामठी तहसीलदार कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, चंद्रशेखर बावनकुळे और उनके परिवार के पास कुल जमीन केवल 28.44 एकड़ है, जो विभिन्न सर्वे नंबरों में दर्ज है।

28 एकड़ के वास्तविक आंकड़े को 1147 एकड़ बताकर जनता को गुमराह करने के आरोप में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 78 (1) (ii) और 356 (2) के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस निरीक्षक गणेश धुमाल के नेतृत्व में अब इस साजिश के पीछे की मंशा की जांच की जा रही है।