logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

पांचपावली में मामूली विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, दो गुटों में हिंसक झड़प; 10 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर


नागपुर: नागपुर के पांच पावली पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत ताज नगर टेका परिसर में एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दो गुटों के बीच हुई इस झड़प में करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक ताज नगर टेका निवासी शकील अहमद निजामुद्दीन सिद्दीकी अपने घर के वेल्डिंग की दुकान चलाते हैं उनके दुकान के  पास गैस और सिगड़ी दुरुस्ती का काम करने वाले इरशाद अहमद निसार अहमद के पास गैस की दुर्गंध आने को लेकर शिकायत करने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग मौके पर जमा हो गए और लकड़ी के डंडों तथा धारदार हथियारों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। बीच सड़क पर हुई इस हिंसक घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। सभी घायलों को इलाज के लिए मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों गुटों के खिलाफ दंगा भड़काने और हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही, करीब 8 से 10 लोगों को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।