Amravati: भानखेड़ा गैंगरेप केस: पांचों आरोपी भेजे गए जेल, पुलिस ने जारी किए नाम
अमरावती: अमरावती के फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भानखेड़ा मार्ग पर 28 मार्च को हुई सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की दिल दहला देने वाली घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 18 वर्षीय युवती के साथ दरिंदगी करने वाले सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
आरोपियों के नाम हुए सार्वजनिक
पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल सभी आरोपियों के नामों का खुलासा कर दिया है, आरोपियें के नाम ईश्वर पांडुरंग मरस्कोल्हे, दिवाकर श्रीकृष्ण मरस्कोल्हे, प्रमोद नारायण वाघाडे, शुभम उर्फ सोमेश्वर नारायण वाघाडे और उमेश बेनिराम भोयर है।
न्यायालय का फैसला
शुक्रवार शाम को मजिस्ट्रेट के सामने आरोपियों की शिनाख्त परेड (Identification Parade) की प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस हिरासत (PCR) खत्म होने के बाद शनिवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने सभी पांचों आरोपियों को सेंट्रल जेल (न्यायिक हिरासत) भेजने का आदेश दिया है।
इलाके में भारी आक्रोश
भानखेड़ा मार्ग पर हुई इस सामूहिक ज्यादती की खबर फैलते ही पूरे अमरावती शहर में गुस्से की लहर है। लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहे हैं। फिलहाल फ्रेजरपुरा पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है ताकि अदालत में ठोस सबूत पेश किए जा सकें।
admin
News Admin