logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

गिट्टीखदान से लापता बालक का भरतवाड़ा में मिला क्षत-विक्षत शव, बोरे में हाथ-पैर थे बांधे; शहर में मचा हड़कंप


नागपुर: नागपुर शहर के गिट्टीखदान परिसर में हनुमान जन्मोत्सव के दौरान लापता हुए 14 वर्षीय बालक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। बच्चे का शव कलमेश्वर थाना क्षेत्र के भरतवाड़ा इलाके के रिंगरोड पर एक बोरे में बंद मिला। हत्यारों ने मासूम के हाथ-पैर बांधकर उसे फेंक दिया था। शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिलने से शहर में सनसनी फैल गई है और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

क्या है मामला?

हनुमान जन्मोत्सव के दौरान गिट्टीखदान परिसर में आयोजित रैली में 14 वर्षीय अथर्व दिलीप नैनोरे शामिल हुआ। रात सात बजे से शुरू हुई रैली, 10 बजे तक चली। इस दौरान अथर्व इसमें मौजूद रहा। लेकिन जैसे ही शोभायात्रा समाप्त हुई बच्चा अचानक गयाब हो गया। बच्चे के घर नहीं पहुंचने पर नागरिकों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने शुक्रवार को गिट्टीखदान पुलिस ने मामला दर्ज कराया। 

कोराडी-फेटरी रिंगरोड पर मिला शव

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस सहित नागपुर क्राइम ब्रांच की कई टीमें लगातार बच्चे की खोजबीन में लगी हुई थी। शनिवार को दोपहर में कोराडी से फेटरी जाने वाले रिंग रोड पर भरतवाड़ा परिसर में बोर में एक अज्ञात शव मिलने की खबर कलमेश्वर पुलिस को मिली। बच्चे की गुमशुदगी से पुलिस पहले से ही अलर्ट मोड़ पर थीं।

वहीं जैसे ही शव मिलने की सूचना मिली, पुलिस विभाग के आला अफसर तुरंत मौके पर पहुंचे बोरे को खोलने के बाद उसके अंदर बच्चे का शव निकला। इस दौरान बच्चे का हाथ और पैर बंधा हुआ था। वहीं शव की स्तिथि बेहद खराब थी। पुलिस ने बच्चे के कपड़ों और जूते और शोभायात्रा के दौरान मिले आई कार्ड से से बच्चे की शव की पहचान हुई।  

नागपुर शहर में मचा हड़कंप

बच्चे का शव मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंगल खुद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेयो अस्पताल में भेज दिया है। वहीं इस घटना से फिर एक बार कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़ा हो गया है। वहीं बच्चे का शव मिलने से परिसर में शोक की लहर है।