logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: दिनदहाड़े बाइक सवार कपल का आतंक, दो थाना क्षेत्रों में चेन स्नेचिंग से मची दहशत


नागपुर: नागपुर शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। दिनदहाड़े एक बाइक सवार कपल ने दो अलग-अलग इलाकों में चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

पहली घटना जरिपटका थाना क्षेत्र के इंदौरा परिसर स्थित आनंद रोड की है, जहां सुबह करीब 8:55 बजे स्कूल सुपरवाइजर मनीषा मोटवानी अपनी मोपेड से जा रही थीं। तभी पीछे से आए बाइक सवार युवक-युवती ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। दोनों आरोपियों ने अपने चेहरे स्कार्फ से ढके हुए थे।

वारदात के कुछ ही देर बाद यही कपल महल इलाके के चितारोली गली पहुंचा, जहां मंदिर जा रही अनीता जैन को निशाना बनाया गया। आरोपियों ने करीब 1 लाख 70 हजार रुपये कीमत की सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। इस दूसरी घटना में आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस शहरभर में उनकी तलाश कर रही है।

हालांकि इन दोनों घटनाओं को एक ही गिरोह द्वारा अंजाम दिया गया है जिसके चलते पुलिस के माथे पर बल पड़ गए हैं। क्योंकि पहली बार एक महिला इस तरह से दिनदहाड़े अपने साथी के साथ मिलकर चेन स्नेचिंग करती हुई पाई गई है। लगातार हो रही इन घटनाओं से शहर में दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और आरोपियों को जल्द पकड़ने का भरोसा दिलाया है।