logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Akola

Akola: खाकी शर्मसार! आरोपी महिला से मांगी 'शारीरिक सुख' की डिमांड, ASI सस्पेंड और केस दर्ज


अकोला: महाराष्ट्र के अकोला से पुलिस विभाग को शर्मिंदा कर देने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। यहाँ सिविल लाइन पुलिस स्टेशन में तैनात एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (ASI) ने पुलिस कस्टडी में मौजूद एक आरोपी महिला से शारीरिक सुख (Sexaul favors) की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने आरोपी अधिकारी को तुरंत निलंबित कर दिया है।

80 लाख की धोखाधड़ी में गिरफ्तार थी महिला
मामला एक धोखाधड़ी की जांच से जुड़ा है। साइबर पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर 80 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया था। अदालत ने उसे दो दिनों की पुलिस हिरासत (PCR) में भेजा था, जिसके बाद उसे अकोला के सिविल लाइन पुलिस स्टेशन के लॉकअप में रखा गया था।

महिला पुलिसकर्मी के जरिए खुला राज
आरोप है कि यहाँ तैनात ASI राजेश जाधव ने हिरासत में मौजूद महिला से शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। महिला ने इस घिनौनी मांग के बारे में वहाँ मौजूद एक महिला पुलिसकर्मी को जानकारी दी। महिला पुलिसकर्मी ने बिना देरी किए अपने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की सूचना दी।

वरिष्ठ अधिकारियों का फूटा गुस्सा, सस्पेंड हुए जाधव
जैसे ही यह बात वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तक पहुँची, महकमे में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारी तुरंत थाने पहुँचे और एएसआई राजेश जाधव को जमकर फटकार लगाई। तत्काल कार्रवाई करते हुए ASI राजेश जाधव को सेवा से निलंबित कर दिया गया है। आरोपी अधिकारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला (FIR) भी दर्ज कर लिया गया है।

वरिष्ठ अधिकारीयों की अगुवाई में शुरू
एक पुलिस अधिकारी द्वारा हिरासत में मौजूद महिला के साथ इस तरह का व्यवहार करना सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। फिलहाल, वरिष्ठ अधिकारी इस मामले की गहन जांच कर रहे हैं कि क्या आरोपी ने पहले भी इस तरह की हरकतें की हैं।