logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: महिला कंडक्टर से छेड़छाड़, बस ड्राइवर पर मामला दर्ज; पुलिस जाँच तेज


नागपुर: नागपुर के गिट्टी खदान पुलिस थाना अंतर्गत एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक महिला बस कंडक्टर के साथ उसके ही सहकर्मी द्वारा छेड़छाड़ की गई है। हालांकि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया और आगे की जांच कर रही है।

यह मामला गिट्टी खदान इलाके का है, जहां 23 वर्षीय पीड़िता स्टार बस में कंडक्टर के रूप में कार्यरत है। आरोप है कि उसी बस में ड्राइवर के पद पर कार्यरत आरोपी अक्षय गजभिये ने ड्यूटी के दौरान महिला के साथ जबरदस्ती नजदीकी बढ़ाने की कोशिश की।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला से शादी की बात कहते हुए उसे परेशान किया। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और मरोड़ते हुए गलत हरकत की, जिससे पीड़िता को मानसिक आघात पहुंचा। घटना के बाद महिला ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।