उत्तर नागपुर में लव जिहाद का मामला! युवती के साथ दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर जबरन किया निकाह
नागपुर: नागपुर के कपिल नगर थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। एक युवती को पहले बहला-फुसलाकर दुष्कर्म का शिकार बनाया गया, फिर उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया गया और अंत में जबरन उसकी शादी करा दी गई। इतना ही नहीं, आरोपियों ने अंधश्रद्धा का भी सहारा लिया और पीड़िता के पर पर जादू-टोना करवाया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।
यह पूरा मामला नागपुर के कपिलनगर इलाके का है। 21 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी मुस्ताक शकील अंसारी उसका स्कूल समय का जानने वाला था। 5 नवंबर 2025 को दोपहर में उसने युवती को पीली नदी किनारे साईं मंदिर के पास बुलाया। वहां से उसे अपनी हसन बाग परिसर स्थित अपनी बुआ के घर ले जाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी राजा शेख और उसके दो साथियों ने इस हरकत का वीडियो बना लिया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने युवती को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका जबरन मुस्ताक से निकाह करा दिया। इसके बाद भी पीड़िता को प्रताड़ित किया जाता रहा। शिकायत में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह रहा कि युवती पर एक तथाकथित भोंदू बाबा से जादू-टोना करवाया गया।
आरोपी महबूबी शकील अंसारी सहित सभी ने पीड़िता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। हालांकि सामाजिक संगठन की मदद से यह मामला थाने पहुंचा जहां पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश कर रही है।
पुलिस ने इस मामले में अंधश्रद्धा निर्मूलन कानून की धारा 3 और 4 के तहत भी मामला दर्ज किया है। फिलहाल मुख्य आरोपी मुस्ताक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसकी बुआ महबूबी अंसारी, राजा शेख और दो अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं।
admin
News Admin