Amravati: ट्रैवल्स की टक्कर से 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, तिवसा के पंचवटी चौक की घटना
अमरावती: महाराष्ट्र के तिवसा में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैवल्स वाहन की टक्कर ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। यह हादसा तिवसा के पंचवटी चौक पर सुबह करीब 10 बजे हुआ। मृतक की पहचान बाबाराव वामन थोरात (उम्र 72, निवासी तळेगांव ठाकूर) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, बाबाराव थोरात सुबह करीब 9 बजे अपने गांव से डवरगांव स्थित रिश्तेदार के घर जाने के लिए निकले थे। जैसे ही वे पंचवटी चौक पर सड़क पार कर रहे थे, नागपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार ट्रैवल्स ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एंबुलेंस की मदद से ग्रामीण अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रैवल्स चालक की तलाश शुरू कर दी है।
admin
News Admin