Buldhana: पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ा देने की धमकी वाला ईमेल, इलाके में मची खलबली
बुलढाणा: बुलढाणा जिले के पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ा देंगे, ऐसा नकली ईमेल मिला है। इस धमकी भरे ईमेल से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
बुलढाणा शहर के मुख्य पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ा देने का ईमेल आने पर पोस्ट कर्मचारियों में हड़बड़ी मच गई है. डॉग स्क्वॉड और बमखोजी दस्ते ने पोस्ट ऑफिस की जांच की है.
बमखोजी दस्ते ने पोस्ट ऑफिस के कई पार्सल और आसपास के इलाके की सघन जांच कर कोई खतरा न होने का निष्कर्ष दिया, जिसके बाद पोस्ट ऑफिस कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है. हालांकि इस एक ईमेल से खलबली मच गई है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पोस्ट ऑफिस का नियमित कामकाज सुचारू रूप से चल रहा है.
admin
News Admin