logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: वाडी के खाटू श्याम मंदिर में चोरी; दानपेटी तोड़कर 75 हजार रुपये पार, पुजारी को कमरे में बंद कर वारदात


नागपुर: नागपुर (Nagpur News) के वाडी थाना क्षेत्र (Wadi Police Station Area) से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां लावा स्थित खाटू श्याम मंदिर (Khatu Shyam Temple) में देर रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। अज्ञात चोरों ने दानपेटी तोड़कर हजारों रुपये पर हाथ साफ कर दिया और फरार हो गए। वाडी थाना क्षेत्र के लावा इलाके (Lava Area) में स्थित खाटू श्याम मंदिर में रविवार देर रात चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, रात करीब 12 बजे के बाद एक अज्ञात व्यक्ति मंदिर परिसर में दाखिल हुआ। उस समय मंदिर के पुजारी अपने कमरे में सो रहे थे। चोर ने बड़ी चालाकी से पहले पुजारी के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया, ताकि वह बाहर न आ सकें। इसके बाद आरोपी ने मंदिर की दानपेटी को साइड से तोड़ दिया और उसमें रखी करीब 75 हजार रुपये की नकदी लेकर मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही वाडी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का पंचनामा कर मामला दर्ज कर लिया गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में श्रद्धालुओं में आक्रोश और भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन मंदिर जैसे पवित्र स्थल पर हुई इस चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।