logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gondia

Gondia: कपडे धोने गई 20 वर्षीय युवती नहर में बही, खोजबीन जारी


गोंदिया: महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के अर्जुनी/मोरगांव तहसील स्थित मोरगांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। कपड़े धोने गई 20 वर्षीय युवती का पैर फिसलने से वह ईटियाडोह बांध की नहर में गिरकर बह गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पायल शाहरे (उम्र करीब 20 वर्ष), निवासी मोरगांव, कपड़े धोने के लिए नहर किनारे गई थी। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नहर में जा गिरी। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण वह कुछ ही पलों में बह गई।

घटना की सूचना मिलते ही ईटियाडोह प्रशासन ने तुरंत नहर का पानी बंद करवा दिया और खोज अभियान शुरू कर दिया गया है। स्थानीय नागरिकों और प्रशासन की मदद से युवती की तलाश युद्धस्तर पर जारी है।

वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सुरक्षित पनघट की व्यवस्था न होने के कारण ही यह हादसा हुआ है। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है।