Nagpur: मौदा में गोवंश तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
नागपुर: नागपुर जिले के मौदा पुलिस ने गोवंश की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मालवाहक वाहन को पकड़ा है। इस कार्रवाई में लाखों रुपये का माल जब्त किया गया है और कई गोवंशीय पशुओं को सुरक्षित बचाया गया है।
मौदा क्षेत्र में पुलिस ने गोवंश की अवैध तस्करी करने वाले एक मालवाहक वाहन को पकड़ा। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 7 लाख 10 हजार रुपये का मुद्देमाल जब्त किया और कत्तल के लिए ले जाए जा रहे 11 गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराया। यह कार्रवाई सुबह करीब 6 बजे माथनी शिवार क्षेत्र में की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भंडारा से नागपुर मार्ग के जरिए अवैध रूप से गोवंश को कत्तल के लिए ले जाया जा रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहन क्रमांक MH 40 CT 3084 को रोका और जांच की। जांच के दौरान वाहन में 11 गोवंशीय पशु पाए गए, जिन्हें कत्तल के लिए ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने वाहन सहित पशुओं को जब्त कर लिया और सभी गोवंश को सुरक्षित रूप से गौरक्षण केंद्र भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों अर्पित किरण डाकरे (22) और अमन पुरुषोत्तम बांते (26), दोनों निवासी भंडारा जिले के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
admin
News Admin