Nagpur: तेज रफ्तार ट्रक का कहर, बाइक सवार की हुई दर्दनाक मौत; मानकापुर क्षेत्र में हुआ भीषण सड़क हादसा
नागपुर: नागपुर के मानकापुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना शफी नगर चौक के पास हुई। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।
मृतक की पहचान 50 वर्षीय धर्मचंद भय्यालाल शिव रूप में हुई है, जो पेंटिंग का काम करते थे। घटना के समय वे अपनी मोटरसाइकिल से काम पर जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक के नीचे आने के बाद धर्मचंद की मौके पर ही मौत हो गई।
हालांकि घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें मेयो अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी नितु धर्मचंद शिव की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है और आगे की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुर्घटना चालक की लापरवाही के कारण हुई। मानकापुर पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है
admin
News Admin