logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Parshivni: वेकोलि कामठी आवास घोटाला मामला; पूर्व विधायक डी मल्लिकार्जुन रेड्डी के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने पालक मंत्री से की भेंट


नागपुर: जिले की पारशिवनी तहसील अंर्तगत आने वाले वेकोलि कामठी उपक्षेत्र में हुए 32 करोड़ रूपए के आवास धांधली प्रकरण को लेकर पूर्व विधायक डी मल्लिकार्जुन रेड्डी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले से मिला, तथा वेकोलि आवास धांधली प्रकरण में हस्तक्षेप की मांग की. 

वेकोलि आवास मुल्याकंन की दूसरी आर्थिक सूची जब से सार्वजनिक हुई है,तब से आवास धांधली प्रकरण दिनों दिन गहराता जा रहा है. इसी प्रकरण को लेकर जहां पूर्व विधायक डी मल्लिकार्जुन रेड्डी ने पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले से मिलकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. वहीं इस प्रकरण में न्यायालीन रोक के बाद भी चेक वितरण करने वाले वेकोलि अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग भी उठाई जा रही है. 

सुत्रों की मानें तो यह आवास धांधली प्रकरण जहां न्यायालय जा सकता है, वहीं वेकोलि के CMD, GM सहित तकनिकी निदेशक, निदेशक वित्त, निदेशक पर्सनल के अधिकारियों के द्वारा मामले में हस्तक्षेप की मांग भी की जा रही है.