logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Akola

Akola: बालापुर में छिन्न-भिन्न अवस्था में मिला शव, परिसर में मचा हड़कंप


अकोला: शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात व्यक्ति का शव छिन्न-भिन्न अवस्था में मिलने की सनसनीखेज घटना सामने आई। घटना के बाद पूरे इलाके में डर और दहशत का माहौल बन गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला मध्यवर्ती बैंक के सामने और मंडले सर के कॉम्प्लेक्स के पीछे स्थित क्षेत्र में काम करने वाले गैरेज कर्मचारियों को पिछले कुछ दिनों से तेज दुर्गंध महसूस हो रही थी। बदबू असहनीय होने पर उन्होंने आसपास जाकर जांच की, जहां उन्हें एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया।

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का पंचनामा करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अब्दुल आरिफ अब्दुल बशीर (उम्र 60 वर्ष, निवासी बसीटाकली, जिला अकोला) के रूप में की जा रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और उनके आने का इंतजार किया जा रहा है।

इस मामले की जांच थाना प्रभारी प्रकाश झोड़गे के मार्गदर्शन में पुलिस टीम के किशोर मेजर और संदीप पेड़ द्वारा की जा रही है। पुलिस हर पहलू से मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।