logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; हालत गंभीर


नागपुर: नागपुर (Nagpur News) के सदर पुलिस थाना अंतर्गत एक पति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी ही पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।

यह मामला नागपुर के सदर थाना क्षेत्र के मोहन नगर इलाके का है। जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय आदित्य उके ने अपनी 20 वर्षीय पत्नी मुस्कान उर्फ गुनगुन उके पर तेज धार हथियार से हमला कर दिया। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके चलते महिला पिछले 8 महीनों से अपने मायके में रह रही थी।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने फोन कर सुलह का बहाना बनाया और मिलने के लिए मोहन नगर पहुंचा। इसी दौरान कमरे में उसने इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है।