logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर में पिस्टल की नोक पर बार में लूट और रंगदारी करने वाले कुख्यात आरोपी अजीत सातपुते को एमआईडीसी पुलिस ने उसके साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया है। एमआईडीसी पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर इस गैंग को दबोचा। आरोपी पहले से ही कई गंभीर मामलों में शामिल है और पैरोल पर बाहर आने के बाद फरार चल रहा था।

दरअसल 13 मार्च  की रात नागपुर के संगम रोड स्थित लीजेंड रेस्टोरेंट एंड बार में कुछ बदमाश घुस आए। आरोपियों ने बार के मैनेजर को पिस्टल दिखाकर धमकाया और बार मालिक से फोन पर रंगदारी की मांग की। इसके बाद बदमाश काउंटर से करीब 20 हजार रुपये नकद और कई महंगी विदेशी शराब की बोतलें लूटकर फरार हो गए। यह घटना बार में लगे सीसीटीवी कैमरों में  भी कैद हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही एमआईडीसी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस की दो अलग-अलग टीमों ने गुप्त सूचना के आधार पर बानाडोंगरी इलाके के वैभव नगर में एक घर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी अजीत रमेश सातपुते सहित चार आरोपियों प्रीतम बोरकुटे, हर्षल ऊपरीकर, बादल गिरसावले,को मौके से गिरफ्तार कर लिया। बाद में दो अन्य आरोपियों राकेश पतले और अखिलेश पांडे को भी उनके घरों से हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक विदेशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, चाकू, स्टील रॉड, एक स्विफ्ट कार और करीब 50 हजार रुपये की विदेशी शराब की बोतलें बरामद की हैं। मुख्य आरोपी अजीत सातपुते पहले से ही कई गंभीर मामलों में शामिल रहा है और एक मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा भी हो चुकी है। पैरोल पर बाहर आने के बाद वह लंबे समय से फरार चल रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे जांच जारी है।