logo_banner
Breaking
  • ⁕ विधानसभा में गूंजा बीडीपेठ डीपी रोड अतिक्रमण और रिंगरोड मटन मार्किट का मुद्दा, विधायक मोहन मते ने राज्य सरकार से कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: घर से 40 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, एलसीबी और आपूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म रहा अमरावती जिला, तापमान 41.8 डिग्री हुआ दर्ज; विदर्भ के छह जिलों में 40 पार तापमान ⁕
  • ⁕ Amravati: एनएचएम में फंड संकट: दो महीने से वेतन नहीं, स्वास्थ्य योजनाओं पर भी मंडरा रहा खतरा ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश, पाचपावली पुलिस की कार्रवाई; दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: अफवाह ने बढ़ाया बवाल, हिंगणा में ‘बच्चा चोरी’ के शक में बुजुर्ग महिला से मारपीट ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Yavatmal

Yavatmal: घर से 40 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, एलसीबी और आपूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई


यवतमाल: यवतमाल जिले के पुसद शहर के नूर कॉलोनी इलाके में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडर का भंडारण किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद एलसीबी और आपूर्ति विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक घर से 40 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए।

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नूर कॉलोनी, सुभाष वार्ड निवासी आरिफ मोहम्मद कच्ची (62) के घर में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडर का भंडारण किया गया है। इसके बाद एलसीबी टीम और आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने घर पर छापा मारकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर में अवैध रूप से रखे गए 40 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद हुए।

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और कालाबाजारी को रोकने के लिए आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

इस संबंध में पुसद तहसीलदार कार्यालय की ओर से बताया गया कि घरेलू गैस के अवैध भंडारण और काले बाजार पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।