logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: बजाज नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार; पांच दोपहिया जब्त


नागपुर: नागपुर में वाहन चोरी के मामलों में बजाज नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से  पांच चोरी की गाड़ियां बरामद की हैं। आरोपी पहले से ही एक अन्य वाहन चोरी के मामले में जेल में बंद था, जिसे प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

दरअसल, 24 फरवरी 2026 को सुबह करीब सात बजे गोकुलपेठ निवासी विजय चमन गुप्ता ने अपनी पेंशन गाड़ी एलएडी मेट्रो स्टेशन के पास पार्क की थी। करीब बीस मिनट बाद जब वे वापस लौटे तो उनकी गाड़ी वहां से गायब मिली। इस मामले में बजाज नगर पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ वाहन चोरी का मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी प्रवेश कन्हैयालाल कंगाले की पहचान की।

आरोपी नागपुर के टाकली स्थित पुलिस लाइन का निवासी है और एमआईडीसी थाना क्षेत्र के वाहन चोरी के एक अन्य मामले में केंद्रीय कारागृह नागपुर में बंद था। पुलिस ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने कई वाहन चोरी की घटनाओं को कबूल किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने पांच चोरी की गाड़ियां बरामद कीं, जिनकी कुल कीमत करीब एक लाख पैंतीस हजार रुपये बताई जा रही है। बरामद वाहनों में बजाज नगर, कळमेश्वर और अंबाझरी थाना क्षेत्र से चोरी हुई पेंशन गाड़ियां, एक्टिवा और एक हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल शामिल है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी को शराब पीने की लत है और इसी लत को पूरा करने के लिए वह दोपहिया वाहन चोरी करता था। गाड़ियों की बैटरी और पेट्रोल निकालकर बेच देता था और वाहन को लावारिस हालत में छोड़ देता था। बताया जा रहा है कि आरोपी के पिता पुलिस विभाग में अधिकारी थे, जिनका साल 2021 में निधन हो गया था।

आरोपी को यह भी ठीक से याद नहीं है कि उसने किन-किन जगहों से गाड़ियां चोरी की और उन्हें कहां छोड़ा। इससे पहले एमआईडीसी पुलिस ने भी उसकी निशानदेही पर 18 दुपहिया वाहन बरामद किए थे।