logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का सड़ी-गली अवस्था में मिला शव, पुलिस ने शुरू की जाँच


नागपुर: नागपुर के नवीन कामठी थाना क्षेत्र में खैरी क्षेत्र के जंगल में करीब 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का सड़ी-गली अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को प्राथमिक जांच में हत्या की आशंका है। पुलिस के अनुसार नागपुर–जबलपुर महामार्ग के पास खैरी शिवार के घने जंगल में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि सांडपानी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही नवीन कामठी थाना प्रभारी महेश आंदळे, सहायक पुलिस आयुक्त अकुंश खेडकर और पुलिस उपायुक्त डॉ. निखिल पखाले मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शव करीब तीन से चार दिन पुराना है और सड़ी-गली अवस्था में था। पुलिस को मृतक के चेहरे पर चोट के निशान और पेट में किसी धारदार हथियार से वार किए जाने के संकेत मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

घटनास्थल के आसपास शराब की बोतलें, सिगरेट के पैकेट, चप्पल और खून के निशान भी मिले हैं। शव सांडपानी के पास पड़ा मिला और मोकाट कुत्तों द्वारा नोचने के कारण उसका स्वरूप भी बिगड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कामठी उपजिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस हत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है।