logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

LPG Cylinder Shortage: कालाबाजारी की खबरों पर अन्न एवं नागरिक आपूर्ति विभाग हुआ सख्त, नागपुर में शुरू किया सर्च अभियान


नागपुर: उपराजधानी नागपुर में व्यवसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति पर रोक तथा एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी की मिल रही शिकायतों के बीच अन्न एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। इसके तहत मंगलवार को विभाग ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जहां शहर के विभिन्न गैस एजेंसियों के गोदामों पर जाकर जांच की। इसी के साथ अधिकारियों ने यह भी जांच कि सिलेंडरों की आपूर्ति बुकिंग के आधार पर उपभोक्ताओं तक की जा रही है या नहीं।

मध्य पूर्व में शुरू युद्ध के बीच भारत में गैस की कमी शुरू हो गई है। इसको देखते हुए केंद्र सरकार ने देश भर में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1995 को लागू कर दिया है। इसी के साथ केंद्र सरकार ने घरेलू गैस की आपूर्ति बनाए रखने के लिए  व्यवसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति पर रोक लगा दी है। वहीं सरकार के इस निर्णय के बाद नागपुर सहित देश में  व्यवसायिक सिलेंडरों की भारी कमी हो गई है। इस कारण कई होटल संचालको द्वारा घरेलू गैस का इस्तेमाल व्यावसायिक और करना शुरू कर दे रहे हैं। इसी के साथ गैस की कालाबाजारी की भी कई खबरें सामने आने लगी है।

इसी बीच नागपुर में अन्न एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए सर्च अभियान शुरू कर दिया है। मंगलवार को विभाग द्वारा नागपुर शहर के जरीपटका स्थित एक गैस एजेंसी और उसके गोदाम में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान अधिकारियों ने गोदाम के रिकॉर्ड की जांच की साथ ही यह भी देखा की बुकिंग के आधार पर सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है या नहीं।  इस सर्च अभियान का मुख्य उद्देश्य कालाबाजारी सहित सिलेंडरों के जमाखोरी पर रोक लगाना है।

ज्ञात हो कि, युद्ध की शुरुआत के बाद से नागपुर सहित देश में एलपीजी सिलेंडर को लेकर कई तरह की अफवाहों का दौर शुरू है। जिसके कारण नागरिकों में भय का माहौल है। वहीं बढ़ती कीमतों और आपूर्ति नहीं होने के भय के चलते एजेसियों के बाहर नागरिकों की भीड़ दिखाई दे रही है। हालांकि, सरकार ने स्पष्ट कहा है कि, देश में गैस की कोई कमी नहीं है। और घरेलु गैस की कोई कमी नहीं होगी।