logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

ई-रिक्शा के लिए पैसे न लाने पर पत्नी पर चाकू से हमला, वाठोडा में हत्या की कोशिश का मामला दर्ज


नागपुर: नागपुर के वाठोडा पुलिस थाना अंतर्गत ई-रिक्शा खरीदने के लिए मायके से पैसे न लाने पर एक पति ने अपनी ही पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

यह मामला नागपुर के वाठोडा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता सोनम शब्बीर शेख,  नवीन सूरज नगर इलाके में रहती है। सोनम ने अपने पति शब्बीर अब्दुल निसार शेख के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

बताया जा रहा है कि दोनों की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी और उनकी एक छोटी बेटी भी है। आरोपी शब्बीर पेशे से ई-रिक्शा चालक है और फिलहाल किराए की ई-रिक्शा चलाता था। वह खुद की ई-रिक्शा खरीदना चाहता था और इसके लिए पत्नी पर मायके से पैसे लाने का दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

घटना 8 मार्च 2026 की रात करीब 11 बजे की है। उस समय सोनम अपने घर पर मौजूद थी। इसी दौरान पति ने मायके से पैसे न लाने की बात को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया और गुस्से में आकर पत्नी की पीठ, दोनों हाथों और कान के पीछे चाकू से कई वार कर दिए। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत उसे राधाकृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही वाठोडा पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ  ह्त्या प्रयास के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फिलहाल आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की आगे जांच जारी है।