logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Buldhana

Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास


बुलढाणा: बुलढाणा के जलगांव जामोद में पत्नी के हादसे का बहाना बनाकर उसकी हत्या करने का सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। पत्नी की हत्या के लिए पति ने चालक को सुपारी दी, यह पूछताछ में सामने आया। इस मामले में 6 मार्च को पुलिस ने पति सहित चालक को गिरफ्तार किया, एक आरोपी फरार है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कोर्ट ने पुलिस कस्टडी में भेज दिया। 

यह घटना 2 मार्च को सुबह कवठल गांव के पास हुई थी। मृत वृषाली प्रकाश गावंडे के ससुर मनीष डिगंबर गावंडे की शिकायत पर पुलिस ने शुरुआत में हादसे का अपराध दर्ज किया था। वृषाली गावंडे बाइक पर पातुर्डी से पिंपलगांव काले जा रही थीं। इस दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वृषाली की मौत हो गई, ऐसा दर्ज किया गया था। लेकिन इस हादसे पर संदेह होने पर पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर यह हादसा नहीं बल्कि हत्या का षड्यंत्र साबित हुआ। 

जांच के दौरान पुलिस ने वाहन चालक मनीष नारायणसिंह सूर्यवंशी को हिरासत में लिया। उसकी पूछताछ पर उसने अपराध कबूल कर लिया। सूर्यवंशी के कबूलनामे से मृत वृषाली का पति प्रकाश अनंत गावंडे और उसका साथी मंगेश चुलकर ने मिलकर यह षड्यंत्र रचा, यह सामने आया। पत्नी की हत्या के लिए चालक मनीष सूर्यवंशी को एक लाख रुपये की सुपारी दी गई, यह पूछताछ में खुलासा हुआ। यह राशि प्रकाश गावंडे और उसके साथी मंगेश चुलकर ने दी, ऐसा आरोपी ने पुलिस को बताया। 

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां तीन दिन की पुलिस कस्टडी सुनाई गई। जांच के दौरान एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ। पत्नी वृषाली गावंडे को मारने के लिए पति प्रकाश गावंडे ने पहले तीन बार जहर देने का प्रयास किया था। लेकिन वह प्रयास विफल रहने पर हादसे का बहाना बनाकर हत्या की, यह पुलिस जांच में स्पष्ट हुआ।