logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

SBL Energey Blast: सरकार ने मुआवजा किया ऐलान, मुख्यमंत्री बोले- परिजनों को मिलेगा पांच-पांव लाख


नागपुर: एसबीएल एनर्जी विस्फोट मामले में राज्य सरकार ने मुआवजे का ऐलान कर दिया है। सरकार ने हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं, कंपनी प्रबंधन की ओर से भी मृतकों और प्रभावित परिवारों को अलग से मुआवजा दिया जायेगा।

नागपुर जिले के काटोल तहसील के  राउलगांव में गोला-बारूद बनाने वाली कंपनी SBL एनर्जी में रविवार सुबह करीब 7 बजे एक बड़ा धमाका हुआ। हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई, वहीं 18 लोग घायल हैं। जिसमें 10 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतकों और घायलों में अधिकार महिला हैं। जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव का काम तेजी से किया जा रहा है।

वहीं इस हादसे को लेकर राज्य सरकार द्वारा मुआवजे का ऐलान के दिया गया है। इसके तहत राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता देगी। इसी के साथ एसबीएल एनर्जी प्रबंधन की ओर से भी मृतकों और प्रभावित परिवारों को अलग से मुआवजा दिया जायेगा।