logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना


नागपुर: नागपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। शहर के आरपीटीसी चौक पर एक कार ने दोपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि चालक शराब के नशे में धुत होकर कार चला रहा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

घायलों की पहचान 36 वर्षीय तृप्ति खंडेलवाल और 30 वर्षीय ओस खरे के रूप में हुई है, वहीं आरोपी कार चालक का नाम कपिल मल्होत्रा बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं दोपहिया से अपने घर की ओर जा रही थीं। जैसे ही वे आरपीटीएस चौक के पास पहुंचीं, तेज रफ्तार मारुति सुजुकी बलेनो  कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि उसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। दुर्घटना की आवाज सुनते ही बड़ी संख्या में नागरिक मौके पर जमा हो गए और उन्होंने आरोपी चालक को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि कार चालक पूरी तरह नशे में धुत था। घटना की जानकारी मिलते ही बजाज नगर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

ओस को हल्की चोटें आई हैं, जबकि तृप्ति का पैर टूट गया है। दोनों का इलाज निजी अस्पताल में जारी है। बजाज नगर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी थी।