Nagpur: ऑपरेशन थंडर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजा और 48 लाख का माल जब्त
नागपुर: शहर में अपराध शाखा की यूनिट 3 ने ‘ऑपरेशन थंडर के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जरीपटका थाना क्षेत्र में छापामार कार्रवाई कर गांजा तस्करी केएक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस छापेमारी के दौरान 85 किलो गांजा सहित करीब 48 लाख 70 हजार रुपये का माल जब्त किया है।
यह कार्रवाई देर रात निर्मल कॉलोनी, जरीपटका इलाके में की गई। मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दो आरोपियों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फिरोज खान सरदार खान मानकापुर और मोहम्मद शकील मोहम्मद भूरू यशोधरानगर निवासी के रूप में हुई है। वहीं, इस मामले में हरपितसिंग उर्फ हैप्पी नामक उनका तीसरा साथी आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस द्वारा की गई घर तलाशी में 85 किलो गांजा, तीन मोबाइल फोन, एक वजन काटा और तीन चारपहिया वाहन बरामद किए गए। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब 48 लाख 70 हजार रुपये आंकी गई है। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपियों को जरीपटका पुलिस थाने के हवाले कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
admin
News Admin