logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Yavatmal

यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला


यवतमाल: यवतमाल जिले की रालेगांव तहसील से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां पिछले 6 महीनों में आदिवासी समाज की 34 लड़कियां लापता होने की खबर ने हड़कंप मचा दिया है। बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रफुल चव्हाण ने इस मामले में मानव तस्करी का बड़ा आरोप लगाया है, साथ ही “लव जिहाद” और धर्मांतरण के एंगल की भी जांच की मांग की है।

रालेगांव तहसील में आदिवासी समाज की 34 लड़कियों के गायब होने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रफुल चव्हाण का दावा है कि इन लड़कियों की मानव तस्करी की जा रही है। उन्होंने एक ऑडियो क्लिप का भी जिक्र किया है, जिसमें कथित तौर पर तस्करी के तरीके बताए जा रहे हैं। चव्हाण ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले के मुख्य आरोपी मजहर कुरेशी को पहले हिरासत में लेकर छोड़ दिया गया, जिसके बाद वह तेलंगाना भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बाद में उसे फिर से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने यह भी मांग की है कि आरोपी की मदद करने वाले पुलिसकर्मियों को जांच से हटाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, उन्होंने कहा कि लड़कियों और उनके परिवारों को पैसों का लालच देकर फंसाया जा रहा है, जो बेहद गंभीर मामला है। इस पूरे प्रकरण में “लव जिहाद” और धर्मांतरण का एंगल भी हो सकता है, जिसकी गहन जांच की मांग की जा रही है। राज्य सरकार को भी इस संबंध में जानकारी दे दी गई है।