logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Yavatmal

Yavatmal: आर्णी के केळझरा शिवार में अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा, जादू-टोने की आशंका से डर का माहौल


यवतमाल: जिले के आर्णी तहसील में अंधविश्वास का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आर्णी–सावली मार्ग पर स्थित केळझरा कोमटी शिवार में अघोरी कृत्य किए जाने की घटना उजागर हुई है। घटनास्थल पर जादू-टोने से जुड़ी सामग्री मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद सभी संदिग्ध सामग्री को जब्त कर नष्ट कर दिया। प्रारंभिक जांच में यह मामला अंधविश्वास और जादू-टोने से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है।बताया जा रहा है कि जिले में पहले भी जादू-टोना और गुप्त धन की खोज से जुड़े कई मामले सामने आ चुके हैं। इस घटना में अज्ञात व्यक्ति द्वारा अघोरी विधि किए जाने के संकेत मिले हैं। घटनास्थल से कटा हुआ मुर्गा, महिलाओं के साड़ी-ब्लाउज, नारियल, नींबू, अंडे, चाकू और अन्य पूजा सामग्री बरामद हुई।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि वहां चार से पांच कपड़े की गुड़िया और कुछ पासपोर्ट फोटो भी मिले। इन गुड़ियों और तस्वीरों में सुइयां चुभाई गई थीं, जिससे यह मामला जादू-टोने से जुड़ा होने का शक और गहरा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही आर्णी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरा सामान जब्त कर लिया। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी अंधविश्वास किस हद तक फैला हुआ है। वहीं, स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।