Nagpur: बेसा रोड पर तेज रफ्तार का कहर; बाइक सवार पति-पत्नी को कार ने मारी टक्कर, हुई मौत
नागपुर: नागपुर शहर के बेलतरोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेसा रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की जान चली गई। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजय भगवान सावरकर और उनकी पत्नी सुरेखा सावरकर के साथ बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तत्काल मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार चालक शराब के नशे में था। घटना के बाद बेलतरोड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक पंकज बाळकृष्ण डेकाटे को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि पंकज एक निजी बैंक में मैनेजर हैं और घटना के समय वह शराब के नशे में था। इस दौरान उन्हें उनके मोबाइल फोन पर पत्नी का कॉल आया कॉल उठाने के चक्कर में वह सामने से आ रहे दंपति को नहीं देख पाये और गाड़ी को आमने सामने की टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिनकी बाद में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई जारी है।
admin
News Admin