logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

Chandrapur: स्थानीय अपराध शाखा के जाल में कुख्यात अपराधी 'बोट तुट्या', दो दिन पहले चुराए थे एक लाख रुपये नकद


चंद्रपुर: शहर के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. मनिष मुंधड़ा के क्लिनिक में हुई चोरी से शहर में हड़कंप मच गया था। इस घटना के बाद नागरिकों में भय का माहौल बन गया था। इस बीच, मामले के आरोपी को स्थानीय अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर लिया है।

दो दिन पहले सुबह साढे तीन बजे के आसपास दो चोरों ने क्लिनिक भवन के पीछे के दरवाजे से घुसपैठ की। उसके बाद उन्होंने सीधे क्लिनिक के चैंबर में जाकर चोरी की। इनमें से एक ने भारी सामान की मदद से अलमारी तोड़कर लगभग एक लाख रुपये नकद चुरा लिए। साथ ही, बंद बॉक्स में रखे कुछ महत्वपूर्ण कागजात भी ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

घटना के बाद डॉ. मुंधड़ा ने शहर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने तुरंत जांच शुरू कर तकनीकी सबूतों के आधार पर कुख्यात अपराधी 'बोट तुट्या' उर्फ राजू चुणारकर को हिरासत में लेकर सख्त पूछताछ की। पूछताछ में उसने चोरी की कबूली दे दी। पुलिस ने आरोपी के पास से चुराए गए पैसे जब्त कर लिए हैं और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।