logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: घर के पीछे बर्तन धो रही नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी सचिन चव्हाण गिरफ्तार


नागपुर: क्राइम डेस्क नागपुर जिले के कामठी शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकतें कर उसका विनयभंग (छेड़छाड़) किया गया। कामठी नवीन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दोपहर के सन्नाटे का उठाया फायदा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना कामठी नवीन थाना क्षेत्र की है। पीड़ित लड़की 8वीं कक्षा की छात्रा है। दोपहर करीब 1:00 बजे वह अपने घर के पिछले हिस्से में बर्तन धो रही थी। घर और आसपास सन्नाटा देख आरोपी सचिन अशोक चव्हाण ने चुपके से घर के परिसर में प्रवेश किया।

छात्रा के शोर मचाने पर भागा आरोपी
आरोपी ने नाबालिग के साथ अश्लील हरकतें करते हुए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले से छात्रा बुरी तरह घबरा गई, लेकिन उसने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पकड़े जाने के डर से आरोपी सचिन तुरंत मौके से फरार हो गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
छात्रा ने इस आपबीती की जानकारी तुरंत अपने माता-पिता को दी। परिजनों ने बिना देरी किए कामठी नवीन पुलिस स्टेशन पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जाल बिछाया और आरोपी सचिन चव्हाण को ढूँढ निकाला और उसे सलाखों के पीछे पहुँचाया।

जांच जारी
कामठी नवीन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं और पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी महेश आंधळे के मार्गदर्शन में की गई। फिलहाल पुलिस उपनिरीक्षक सतीश पवार मामले की आगे की जांच कर रहे हैं।