logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Wadi Murder Case: 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया केस, मदद देने के बहाने तीन बीटेक छात्रों ने वारदात को दिया अंजाम; सभी गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर के वाड़ी परिसर में हुई मर्डर मिस्ट्री का पुलिस ने खुलासा कर दिया है जहां इंसानियत को शर्मसार करते हुए तीन इंजीनियरिंग के छात्रों ने कार चोरी करने के लिए यह पूरी खौफनाक साजिश रची थी। पहले मदद का हाथ बढ़ाया। फिर उसी शख्स को मौत के घाट उतार दिया! लूट के इरादे से की गई इस वारदात ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है। लेकिन पुलिस की तेजी ने इस मर्डर मिस्ट्री को महज 12 घंटे में सुलझा दिया!

यह मामला वाडी थाना क्षेत्र के खड़गांव रोड, लावा स्मशान घाट के पास का है। जहां एक व्यक्ति का नग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। जांच में मृतक की पहचान सुचित भोजापुरे के रूप में हुई। वहीं आरोपियों की पहचान आर्यन नरेश शेंडे (22, प्लॉट नंबर 561,आनंद नगर पोलीस ठाणे यशोधरा नगर), रिशांख तारेश कांबळे, (20, प्लॉट नंबर 116,शिल्पा सोसायटी बेलतरोडी, नागपूर) और अनुज रमेश वाघमारे (19, प्लॉट नंबर 19, वाठोडा रोड, हिवरी नगर पोलीस ठाणे नंदनवन, नागपूर) के रूप में हुई।


पुलिस जांच में जो कहानी सामने आई, वो बेहद चौंकाने वाली है। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी पारडी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वर्धमान नगर उड्डाणपुल पर जैन मंदिर के पास खड़ी लाल रंग की Alto कार (क्रमांक MH 40 BJ 1810) में एक व्यक्ति नशे की हालत में बैठा मिला। आरोपियों ने उसे गाड़ी साइड में लगाने को कहा, लेकिन उसने उल्टा आरोपियों से ही 10 किलोमीटर तक छोड़ने की बात कही। इसके बाद वह उन्हें भिवापुर ले गया।

आगे चलकर मृतक ने आरोपियों से उसे वाडी स्थित घर छोड़ने को कहा। आरोपियों ने रास्ते में उसकी पत्नी को फोन कर जानकारी दी कि वे उसे घर लेकर आ रहे हैं। जब वे घर पहुंचे तो दरवाजे पर ताला लगा मिला। इस पर आरोपियों ने फिर से मृतक की पत्नी को फोन किया, लेकिन उसने नाराजगी जताते हुए कहा कि उसे घर क्यों लाए और फोन काट दिया।

इसके बाद आरोपी मृतक को फिर उसी Alto कार में लेकर वडधामना की ओर निकल गए। रास्ते में आरोपियों के मन में लालच आया और उन्होंने मृतक की हत्या कर उसकी कार हड़पने की योजना बना ली। खडगांव रोड के एक सुनसान इलाके में उन्होंने गाड़ी रोकी और पत्थर से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने मृतक के कपड़े उतारकर उसे नग्न अवस्था में झाड़ियों में फेंक दिया और उसकी Alto कार व दो मोबाइल फोन लेकर मौके से फरार हो गए। जैसे ही शव मिलने की सूचना मिली, क्राइम ब्रांच यूनिट-1 तुरंत हरकत में आई। CCTV फुटेज और टेक्निकल इनपुट के जरिए पुलिस ने आरोपियों की पहचान की।

पहले आरोपी को नंदनवन इलाके से पकड़ा गया। फिर उसकी निशानदेही पर बाकी दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस को सिर्फ 12 घंटे में सुलझाकर बड़ी सफलता हासिल की है। खास बात इस मामले में पकड़े गए तीनों ही युवक नंदनवन परिसर स्थित एक नामांकित कॉलेज के इंजीनियरिंग के बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। क्राइम ब्रांच ने तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए वाड़ी पुलिस की हवाले किया है।