logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

Chandrapur: स्थानीय अपराध शाखा की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में गांजा जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार


चंद्रपुर: चंद्रपुर जिले में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए स्थानीय अपराध शाखा द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अमली पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इसी कड़ी में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शहर के दरगाह वार्ड स्थित गुटखाड़ा इलाके के रहने वाले आदतन अपराधी अब्दुल शाहरुख अब्दुल रज्जाक और मोबीन ने रहमतनगर के केजीएन लॉन परिसर में एक कमरा किराए पर लेकर गांजा जमा कर रखा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत छापा मार कार्रवाई की। छापे के दौरान मौके से हरे रंग की सूखी गांजा जैसी वनस्पति (पत्ते, फूल, तना और बीज) बरामद की गई। कुल मिलाकर करीब 8 किलो 915 ग्राम गांजा और अतिरिक्त 8 किलो 795 ग्राम गांजा का स्टॉक जब्त किया गया, जो बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ है।

पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस विभाग का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए यह अभियान आगे और तेज किया जाएगा।