Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई
नागपुर: नागपुर शहर (Nagpur City) में लकड़गंज पुलिस थाना (Lakadganj Police Station Area) अंतर्गत क्राइम ब्रांच के एनडीपीएस पथक (NDPS Team) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को एमडी ड्रग्स (MD Drugs) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई बाबूलबन इलाके में अनंत स्टील गोदाम के सामने की गई।
क्राइम ब्रांच (Crime Branch) के एंटी नारकोटिक्स टीम (Anti-Narcotics Team) को गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की मोपेड के गाड़ी के पास संदिग्ध गतिविधियां करते हुए दिखाई दिया। जांच करने पर आरोपी की पहचान 37 वर्षीय आशिष दिलीप काले के रूप में हुई। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज हैं, साथ ही उस पर हत्या का मामला भी दर्ज है।
पुलिस ने पंचों की मौजूदगी में तलाशी ली, जिसमें आरोपी के पास से 53 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 2 लाख 65 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा मोबाइल फोन, बिना नंबर प्लेट की मोपेड, आधार कार्ड और डेबिट कार्ड सहित कुल 3 लाख 60 हजार रुपये का माल जब्त किया गया है।
इस मामले में पुलिस ने दो अन्य आरोपियों कपिल खोब्रागड़े और नमो बंडू मेश्राम को फरार घोषित किया है और उनकी तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि आरोपी एमडी को फ़रार आरोपियों की मदद से खरीदा था। फिलहाल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत लकड़गंज थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
admin
News Admin