logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल; मनसर-कांद्री मार्ग की घटना


नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर जिले (Nagpur News) में एक दर्दनाक सड़क हादसा (Raod Accident) सामने आया है। रामटेक थाना क्षेत्र (Ramtek Police Station) में बस और बाइक की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

यह हादसा मनसर-कांद्री मार्ग पर हुआ, जहां नादिर खान नासीर खान अपने रिश्तेदार अनवर जाफर खान के साथ पल्सर बाइक से मनसर से कांद्री की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नागपुर से जबलपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार लाल रंग की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नादिर खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनवर जाफर खान गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही रामटेक पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रामटेक उपजिला अस्पताल भेजा गया। वहीं घायल को नागपुर के मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।