logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: सीताबर्डी में चोरों का आतंक; एक ही रात में 5 दुकानों के ताले टूटे, महिला समेत गिरोह CCTV में कैद


नागपुर: नागपुर के सीताबर्डी मुख्य बाजार में चोरों ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। एक ही रात में पांच दुकानों के ताले तोड़कर  नकदी और सामान चोरी कर लिया गया। हैरानी की बात यह है कि इस गिरोह में एक महिला भी शामिल है और पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो चुकी है।

सीताबर्डी के व्यस्त मुख्य बाजार पेठ इलाके में जहां रात में भी चहल-पहल रहती है, वहीं चोरों ने सुनसान का फायदा उठाकर एक के बाद एक पांच दुकानों को निशाना बनाया। सबसे पहले चोर एआर मेंस नाम की रेडीमेड कपड़ों की दुकान में घुसे, जहां से करीब 10 हजार रुपये की नकदी चोरी की और वहीं कपड़े बदलकर आगे बढ़ गए।

इसके बाद आशीर्वाद कलेक्शन में घुसकर 45 हजार रुपये नकद और आर्टिफिशियल ज्वेलरी पर हाथ साफ किया। फिर फ्रेंड्स 18 यूनिफॉर्म दुकान से 55 हजार रुपये चोरी किए गए। चोरों का अगला निशाना स्काई शूज दुकान बनी, जहां से नकदी के साथ महंगे जूते भी पहनकर निकल गए।

अंत में माया मोबाइल शॉपी से करीब 80 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। खास बात ये रही कि आरोपियों ने मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक सामान को हाथ नहीं लगाया, जिससे ट्रैकिंग से बचा जा सके। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें एक महिला अपने दो साथियों के साथ बेखौफ चोरी करते हुए नजर आ रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

व्यापारियों ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। बताया जा रहा है कि जिन जगहों पर चोरी हुई, वहां स्ट्रीट लाइट बंद थी, जिसका फायदा चोरों ने उठाया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है, लेकिन लगातार हो रही ऐसी वारदातें सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।