Yavatmal: काकडदाती में 40 वर्षीय व्यक्ति को नग्न करके रस्सी से हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पिटाई, इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत
यवतमाल: पुसद शहर के काकडदाती में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 40 वर्षीय व्यक्ति को नग्न करके उसके हाथ-पैर बांध दिए गए और बेदम पिटाई की गई। इलाज के दौरान इस व्यक्ति की दुखद मौत हो गई। इस घटना के दौरान जब चालीस वर्षीय व्यक्ति के हाथ-पैर बांधकर सड़क पर फेंका गया था, तब मौजूद लोगों ने केवल मोबाइल में वीडियो बनाया।
इस घटना के आधार पर पुसद शहर पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। शिवानंद शंकर हुलकाने की शिकायत में उल्लेख है कि 1 अप्रैल को शिकायतकर्ता गांव में मौजूद था, तभी लगभग दस बजे के करीब काकडदाती का एक व्यक्ति फोन करके बोला कि कृष्ण मंदिर के पास विठ्ठल भाकरे के घर के सामने तेरा चचेरा भाई सखाराम हुलकाने को विठ्ठल नागोराव भाकरे, रोहन विठ्ठल भाकरे, प्रशांत कुमार उर्फ पवन विठ्ठल भाकरे और योगेश उत्तम भाकरे पिट रहे हैं। सखाराम के कपड़े भी नहीं हैं। उनके कपड़े लेकर आ।
ऐसी जानकारी मिलते ही शिकायतकर्ता ने तुरंत सखाराम के घर से कपड़े लेकर घटनास्थल पहुंचा। विठ्ठल भाकरे के घर के सामने सड़क पर सखाराम हुलकाने हाथ-पैर बंधे हुए नग्न हालत में गिरे पड़े थे। उस समय ऊपर बताए चारों पिटाई करने वाले वहां खड़े थे और उनमें विठ्ठल भाकरे सखाराम को पाइप से, थप्पड़, लात और मुक्कों से पिट रहा था।
शिकायतकर्ता ने पिटाई का कारण पूछा तो "इसे यहां से ले जाओ" कहा गया। उस समय शिकायतकर्ता ने सखाराम को श्रीरामपुर उनके घर ले आए। शाम साढ़े छह बजे के करीब सखाराम को मेडिकेयर हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन उनकी हालत गंभीर होने पर नांदेड रेफर किया गया। 4 अप्रैल को रात 9:30 बजे के करीब गंभीर रूप से घायल सखाराम की इलाज के दौरान दुखद मौत हो गई। ऐ
शिकायत के आधार पर विठ्ठल नागोराव भाकरे (52) वर्ष, रोहन विठ्ठल भाकरे (20), प्रशांतकुमार उर्फ पवन विठ्ठल भाकरे (23), तीनों काकडदाती निवासी, योगेश उत्तम भाकरे उम्र 34 वर्ष बोरी खुर्द निवासी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1)(3)(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सखाराम हुलकाने को हाथ-पैर बांधकर अमानवीय पिटाई क्यों की गई? इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। घटना की आगे जांच पुसद शहर पुलिस स्टेशन द्वारा जारी है।
admin
News Admin